दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया:शनिवार को एडमिट हुई थीं, महीनों पहले रणवीर ने इच्छा जताई थी- भगवान दीपिका जैसी बेटी दे दे

Must Read

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने रविवार को बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है।

एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

बता दें कि दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।

दीपिका और रणवीर ने रविवार दोपहर यह पोस्ट शेयर किया।
दीपिका और रणवीर ने रविवार दोपहर यह पोस्ट शेयर किया।
कार का शीशा पूरी तरह से कवर रहा, जिस कारण दीपिका और रणवीर की झलक कैप्चर नहीं की जा सकी।
कार का शीशा पूरी तरह से कवर रहा, जिस कारण दीपिका और रणवीर की झलक कैप्चर नहीं की जा सकी।
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर की मां और बहन भी हॉस्पिटल पहुंची थीं।
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर की मां और बहन भी हॉस्पिटल पहुंची थीं।

पेरेंट्स बनने पर आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा और परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने रणवीर और दीपिका को बधाई दी है।

शुक्रवार दोपहर दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका को ग्रीन साड़ी में देखा गया, वहीं रणवीर कुर्ते-पजामा में नजर आए। इस खास मौके पर दोनों की फैमिलीज भी मौजूद रहीं। दोनों के कई वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें प्रेग्नेंट दीपिका को रणवीर सहारा देते दिखे हैं।

कुछ दिन पहले ही दीपिका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने सोमवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 फोटोज शेयर किए थे।

इन फोटोज को शेयर करते हुए दीपिका ने एक तरह से उन लोगों को भी जवाब दे दिया है जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This