एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार.. हादसे में कई यात्री जख्मी.. रेस्क्यू के लिए मौके पहुंची रेलवे की टीम

Must Read

High tension wire fell on express train… many passengers injured in the accident.

जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल-मुरी रेलखंड पर शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है। इनमें से एक की मौत की खबर आ रही है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेलवे की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है।

बताया गया कि हादसा सुइसा-तिरूलडीह स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से एक बोगी में करंट दौड़ गई। इससे यात्रियों को तेज झटके लगे। हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पास स्थित बागमुंडी हॉस्पिटल भेजा गया है। इस बारे में और विवरण की प्रतीक्षा है।

Latest News

मुंबई की धारावी बस्ती में BMC की टीम पर हमला:मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने गई 2 गाड़ियों में तोड़-फोड़; एक्शन पर 8 दिन की...

बृह्मनमुंबई नगर निगम  के अधिकारियों की एक टीम शनिवार सुबह धारावी पहुंची। यहां महबूब-ए-सुभानी मस्जिद के अवैध हिस्से को...

More Articles Like This