तेज रफ्तार हाईवा ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, अधेड़ की मौके पर मौत

Must Read

High speed highway collided with Activa rider, middle-aged man died on the spot

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दिया, जिससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में एक्टिवा हाईवा के नीचे आ गई। वहीं अधेड़ व्यक्ति पहिए के नीचे दब गया। घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने के लिए पहिया उठाने के लिए जैक लगाना पड़ा। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम शिवरीनारायण तरफ से हाईवा क्रमांक CG 10 C 4448 का चालक रेत भरकर बिलासपुर तरफ जा रहा था। वहीं, एक्टिवा क्र. CG 10 AQ 8155 में जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र के सोनसरी निवासी भोला राठौर (50) बिलासपुर से मस्तूरी होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। अभी वे मस्तूरी के किरारी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे हाईवा ने उनकी एक्टिवा को ठोकर मार दिया। इस हादसे में एक्टिवा हाईवा के नीचे आकर फंस गई। जबकि, भोलाराम पहिए के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा छोड़कर भाग गया। उस समय वाहन के पहिए में शव दबा हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This