तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत , पति गंभीर रूप से घायल

Must Read

तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत , पति गंभीर रूप से घायल

मुंबई- महाराष्ट्र में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां वर्ली इलाके में एक तेज रफ्तार BMW कार ने एक मछुआरे दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि महिला कार की बोनट पर जा गिरी। इस घटना के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और महिला को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल। उसका इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में शिवसेना के उपनेता राजेश शाह को हिरासत में लिया। आरोपी मिहिर शाह और ड्राइवर फरार है।

बता दें कि, कुछ दिन पहले पुणे में हुए पोर्श कार हिट एंड रन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। राज्य में कई जगहों पर हिट एंड रन जैसी दुर्घटनाएं हुई. रविवार को ऐसा ही एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। मुंबई में वर्ली हिट एंड रन की घटना सामने आने के बाद मुंबई हिल गई।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This