भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में धुवांधार प्रचार प्रसार

Must Read

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में धुवांधार प्रचार प्रसार

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने आज भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में धुवांधार प्रचार प्रसार किया। उन्होंने कोंडागांव जिले के बयानार में मंत्री केदार कश्यप के साथ भेंट की एवं जनसंपर्क पर अग्रसित हुए। बड़े कुरूषनार में आमसभा को संबोधित किया। इसके पश्चात बीजापुर के भोपालपट्टनम में रैली में शामिल हुए। इसके पश्चात सुकमा के कोटा में जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री केदारकश्यप, समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के मर्दापाल में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा में हजारो की संख्या में मौजूद ग्रामीणजन को किरण देव व केदार कश्यप ने सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी महेश कश्यप के समर्थन में वोट करने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि आपका बेटा, आपका भाई,दोस्त महेश कश्यप को इस बार जीताकर सांसद बनाना है। कांग्रेस सरकार ने पिछले कार्यकाल में 5 साल छत्तीसगढ़ को लूटा हैं। पालनहारी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को विकास की ओर हम ले के जाएंगे। महेश कश्यप को आप सभी अधिक से संख्या में वोट दे कर विजयी बनाये।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार में तेंदूपत्ता एक दिन दो दिन खरीदा जाता था। भाजपा सरकार में 15 दिन तक एक-एक पत्ता भाजपा सरकार खरीदेगी। कांग्रेस सरकार ने चरण पादुका योजना को बंद किया था हमारी सरकार बनते ही उसको फिर से प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कांग्रेस सरकार राज में आदिवासियों का सिर्फ शोषण हुआ है। आदिवासी भाइयों बहनों को छल करते हुए उनसे उनका अधिकार छिनने का काम किया है। कांग्रेस ने बलि का बकरा बनाने 2000 करोड़ के शराब घोटाले के मास्टरमाइंड को प्रत्याशी बनाया है। ये वही व्यक्ति है जो कहता है कि बड़ा नेता बनना है तो कलेक्टर का कॉलर पकड़ो, पुलिसवालों को तीर से मारो और तो और मोदी मरेगा तो मै जीतूंगा। ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति को वोट देना मतलब बस्तर को बर्बादी व अशांति की ओर ले जाना है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This