छत्तीसगढ़ में और अधिक बढ़ेगी गर्मी, प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

Must Read

Heat will increase further in Chhattisgarh, heat wave alert issued in many districts of the state

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार से गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया।

सर्वाधिक तापमान तिल्दा और सक्ती दोनों जगह 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी और हो सकती है। हालांकि आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग और रायपुर में लू चलने की संभावना है। इसी तरह 22 मई को कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

Latest News

शराब घोटाला: झारखंड के मुख्यमंत्री के करीबी IAS के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू में FIR दर्ज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के तार झारखंड तक जुड़ गए हैं, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी आईएएस...

More Articles Like This