स्वास्थ्य मंत्री का हुआ निधन, एएसआई ने मारी थी सीने में गोली, इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Must Read

स्वास्थ्य मंत्री का हुआ निधन, एएसआई ने मारी थी सीने में गोली, इलाज के दौरान हुई मृत्यु

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का इलाज के दौरान निधन हो गया। दोपहर को उनपर फायरिंग की गई थी। इस दौरान उनके सीने में गोली लगी थी। अपोलो अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने से घायल हुए ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास के ऊपर फायरिंग कर दी थी।

घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी थी। इस दौरान मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच उनकी हालत देखते हुए भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This