Health department fired more than 200 employees who went on strike, order issued
बिलासपुर: नियमितीकरण और अन्य मांगो को लेकर कामबंद कर हड़ताल पर जाने वाले स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है। इतनी बड़ी कार्रवाई से जिलेभर के स्वस्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है वे सभी न्यायधानी बिलासपुर से है। सभी जिले के अलग-अलग इलाको में आरएमओ के तौर पर संविदा के तहत सेवारत थे। सरकार ने सभी को हड़ताल ख़त्म कर तत्काल काम पर लौट आने की चेतावनी दी थी। इन आदेश के बाद कई कर्मचारियों ने वापसी की थी लेकिन कुछ अपनी मांगो पर अड़े हुए थे।