Tuesday, February 24, 2026

Gujarat Cabinet Expansion Today : नए मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ

Must Read

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। इस दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

गुरुवार को सीएम आवास पर हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी राजनीतिक तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है।

नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी संगठन और नेतृत्व की ओर से यह फेरबदल संगठनात्मक संतुलन और चुनावी गणित को साधने की बड़ी कवायद माना जा रहा है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This