संपत्ति के लालच में महिला ने की पति की हत्या, सौतेले बेटों को भी गला रेतकर मारा

Must Read

संपत्ति के लालच में महिला ने की पति की हत्या, सौतेले बेटों को भी गला रेतकर मारा

गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के सहबाजगंज में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे एक महिला ने अपने पति और दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची सहजनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नं पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र स्व. मेल्हू गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की है। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र आर्यन व पीहू उर्फ आरो थे। करीब आठ माह पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से उसकी दूसरी शादी हुई थी। आरोपित नीलम की भी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक पुत्री है। शादी होने के बाद नीलम अपनी पुत्री के साथ अवधेश के घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी।

शनिवार की रात महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे को खोला तो अवधेश और उसके दोनों पुत्र आर्यन और आरो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल बच्चों ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर की गई छानबीन और पूछताछ में महिला पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन उसका झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिका। पुलिस की सख्ती के बाद नीलम ने बताया, पति अवधेश पहली पत्नी के बेटों आर्यन और आरो को संपत्ति देने के लिए बार-बार कहते थे। जबकि मेरे पहले पति से हुई बेटी को प्रॉपर्टी से बेदखल करने की बात करते थे। इसी बात से नाराज होकर मैंने अवधेश और उनके दोनों लड़कों को जान से मार दिया, ताकि सारी संपत्ति मेरे नाम हो जाए। पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This