संविदा, अनियमित कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Must Read

संविदा, अनियमित कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

शिमला- लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे संविदा, अनियमित कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल अनियमित कर्मचारियोंं की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नियमितीकरण का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभतीन श्रेणियों के माध्यम से दिया जाएगा। साथ ही अब उन्हें ग्रेच्युटी डीए सहित पेंशन का लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।

हिमाचल हाई कोर्ट द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को 2009 से नियमितीकरण देने के आदेश दिए गए हैं। हिमाचल हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम की 3 श्रेणियां के कर्मचारियों को 2009 से नियमित करने की आदेश पारित कर दिया। न्यायाधीश संदीप शर्मा द्वारा निर्णय देते हुए कहा गया कि याचिकाकर्ताओं को पूर्व व्यापी नियमितीकरण का लाभ दिया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट ने कृष्ण और अन्य की विभिन्न याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह आदेश सुनाया है। हाई कोर्ट ने कहा कि निगम द्वारा 17 श्रेणियां में से 14 श्रेणी के कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया गया है लेकिन अब तक याचिकाकर्ताओं की तीन श्रेणियां को नियमितीकरण का लाभ नहीं दिया गया है। निगम का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत बराबरी के अधिकार का सरासर उल्लंघन करना है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता की श्रेणियों को अन्य श्रेणियों से वर्गीकरण किया जाना कानूनन गलत है। ऐसे में तीन श्रेणियों के कर्मचारियों को भी नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This