विधायक गोमती साय का भव्य आत्मिक स्वागत, बाजे गाजे के साथ निकला विजय जुलूस

Must Read

Grand spiritual welcome of MLA Gomti Sai, victory procession with musical instruments

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक गोमती साय की उपस्थिति में रविवार को पत्थलगांव विधानसभा के ग्रामीण मण्डल क्षेत्र के खरकट्टा, खारढोढी, मिर्जापुर, रेरुमाकला (सुखरापारा), दिवानपुर में गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पत्थलगांव ग्रामीण मण्डल के भाजपा पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की जीत हर भाजपा कार्यकर्ता की जीत है। आपके मेहनत लगन एवं विश्वास की जीत है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी दी है, भाजपा के घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करने की गारन्टी दी है। जिसे प्रदेश मुखिया, आपके लाड़ले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पूरा करना शुरू भी कर दिया। प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी कर दी गई, किसानों का दो साल का रुका धान बोनस की राशि जारी कर दी गई। धीरे धीरे सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

श्रीमती साय ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा हो रही है। आप सभी अपने घरों में दीप जलाएं और उत्सव मनाए। उपस्थित जनों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This