भोलेनाथ की भव्य कांवड़ यात्रा, 25 हजार कांवड़ियों द्वारा किया जाएगा जलाभिषेक,ओडिशा और बनारस के लोक कलाकार होंगे शामिल

Must Read

भोलेनाथ की भव्य कांवड़ यात्रा, 25 हजार कांवड़ियों द्वारा किया जाएगा जलाभिषेक,ओडिशा और बनारस के लोक कलाकार होंगे शामिल

रायपुर। सावन माह के आखिरी दिन भगवान भोले नाथ की भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा आज गुढ़ियारी से सुबह नौ बजे निकलेगी, जो पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर के पास समाप्त होगी। जहां कांवड़ यात्रा में शामिल 25 हजार कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।

बता दें कि सावन माह के आखिरी सोमवार के लिए इस भव्य कांवड़ यात्रा में बनारस की झांकी, ओडिशा का नर्तक दल आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रमुख नदियों और गंगा जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक होगा। पूर्व मंत्री मूणत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आमजनता शामिल होगी।

जानकारी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान ओडिशा और बनारस के लोक कलाकार शामिल होंगे, जो भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप का प्रदर्शन करेंगे। इन कलाकारों के साथ भगवान भोलेनाथ के गण और मां काली की विशेष झांकी निकलेगी। इसके अलावा यात्रा में डीजे, धुमाल के अलावा हाथी, घोड़ा और बग्गी कांवड़ियों के साथ चलेंगे।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This