Tuesday, November 25, 2025

कोरबा में रेजांगला पवित्र माटी कलश यात्रा का भव्य आयोजन, अहीर रेजिमेंट गठन की मांग बुलंद

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा, छत्तीसगढ़: देश के वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को मुखर करने के उद्देश्य से कोरबा में रेजांगला पवित्र माटी कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में यादव समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


रेजांगला पवित्र माटी कलश यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक किरण यादव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ममता यादव के नेतृत्व में, कोरबा जिले में इस यात्रा को लेकर यादव समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य 1962 के रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनकी शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाना है, साथ ही भारतीय सेना में “अहीर रेजिमेंट” के गठन की दशकों पुरानी मांग को मजबूती प्रदान करना है।

कार्यक्रम में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई, उन्होंने समाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

कोरबा में, नाथूराम यादव (जिला अध्यक्ष, सर्वे यादव समाज कोरबा), सोहित राम यादव (क्षेत्रीय अध्यक्ष, झेरिया समाज), छोटे लाल यादव (जिला अध्यक्ष), वीरू यादव (वृद्धा आश्रम संचालक), अर्जुन यादव (जिला अध्यक्ष, यदुवंशी झेरिया समाज कोरबा) और मनहरण यादव (यादव एकता मंच) जैसे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इनके साथ ही, अरुण यादव, विजय यादव, संतोष यादव, गोपाल यादव, दिल बोधन यादव, प्रमोद कुमार यादव, रोहित यादव, सतानंद यादव, तेज कुमार यादव, पुरुषोत्तम यादव, बुधवारसाय यादव, शेष यादव, गीता यादव, श्यामकली यादव, यश यादव, रोनित यादव, द्वारिका यादव, महेंद्र यादव, राजमती यादव और रामगोपाल यादव सहित यादव समाज के बड़ी संख्या में सदस्य इस पुनीत कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हुए

Latest News

बांकेबिहारी मंदिर में बेकाबू भीड़: महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हुई परेशानियां, कई श्रद्धालु बिना दर्शन लौटे

वृंदावन। रविवार को वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा...

More Articles Like This