22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक माता कौशल्या महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन

Must Read

22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक माता कौशल्या महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन

रायपुर- भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आस्था और भक्ति से सराबोर 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीराम के ननिहाल चंदखुरी में श्रीराम भक्ति की धारा बहेगी। इसमें देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार तीनों दिन मानस गान, भक्ति गीत, नृत्य और भजन प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर चंदखुरी में हर साल कौशल्या महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी।

माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने और यहां की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने राज्य शासन द्वारा इस राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल को वाराणसी के श्री व्योमेश शुक्ला राम की शक्ति पूजा और मुम्बई की सुश्री कविता पौडवाल भक्तिमय गीतों एवं भजन की प्रस्तुति देंगी।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This