कुसमुंडा, कोरबा। कुसमुंडा के विकास नगर में चैत्र नवरात्र का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां लगातार सात वर्षों से मां भवानी की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई है। इस बार भी मां दुर्गा के साथ-साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश भी विराजमान हैं।
निगम आयुक्त से शिकायत के बाद भी कार्रवाई का अभाव, मुख्यमार्ग सौंदर्यकरण पर खुलेआम अतिक्रमण
पंडित भरत तिवारी कर रहे पूजा-अर्चना
प्रख्यात पंडित भरत तिवारी महाराज जी द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम मां दुर्गा की पूजा और आरती की जा रही है। उनकी मंत्रोच्चारण और आरती के दौरान श्रद्धालुओं का विशाल हुजूम उमड़ रहा है। भव्य पंडाल का आकर्षण श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहा है।
आज मनाई गई ईद, नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी बधाई
मेला बना आकर्षण का केंद्र
मां दुर्गा के दर्शन के बाद लोग मेले का आनंद भी ले रहे हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अनेक झूले और खाने-पीने के स्टॉल लगे हुए हैं। हर दिन यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।
