शासकीय शिक्षक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम….

Must Read

शासकीय शिक्षक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम….

रायपुर – शासकीय स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ के रमेश कुमार चंद्रवंशी ने शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल पेश करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब उनका नाम “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज हो गया है। यह उपलब्धि उन्होंने एक ही विश्वविद्यालय से अर्जित सर्वाधिक मास्टर डिग्रियां से हासिल किया गया है। यह सभी डिग्रियां पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से ही प्राप्त किए हैं।

छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में खाद्य निरीक्षकों के किए गए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल छिरहा में प्राचार्य के रमेश कुमार चंद्रवंशी ने शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल पेश करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज हो गया है। यह रिकॉर्ड मोस्ट मास्टर डिग्री अनर्ड फ्रॉम वन यूनिवर्सिटी याने कि एक ही विश्वविद्यालय से अर्जित सर्वाधिक मास्टर डिग्रियां टाइटल से दर्ज किया गया है। रायपुर माना में आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉक्टर मनीष बिश्नोई ने रमेश कुमार चंद्रवंशी को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित नवजात शिशु दाह संस्कार से पहले हुआ जिंदा,डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इस तरह अर्जित की डिग्री…

रमेश कुमार चंद्रवंशी अपने सीखने की प्रवृत्ति को सतत बनाए रखते हुए विश्वविद्यालय अध्ययनशाला से सन 1996 में एमएससी गणित विषय से प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान प्राप्त किया था। चंद्रवंशी ने सन 2005 में विभागीय चयन प्रक्रिया के आधार पर शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर से नियमित छात्र के रूप में जनभागीदारी विश्वविद्यालय के संगठनात्मक वातावरण, उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं का विश्लेषण अध्ययन विषय पर लघु शोध कार्य पूर्ण करते हुए प्रथम श्रेणी में मास्टर ऑफ एजुकेशन की उपाधि प्राप्त की।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 पैसेंजर ट्रेने हुई रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें ये लिस्‍ट

उसके पश्चात सन 2004 में राजनीति विज्ञान, 2007 में अर्थशास्त्र, 2009 में इतिहास, 2011 में हिंदी साहित्य, 2013 में समाजशास्त्र, 2015 में लोक प्रशासन 2017 में भूगोल, 2019 में दर्शनशास्त्र, 2021 में प्राचीन भारतीय इतिहास एवं वर्तमान वर्ष 2023 में भाषा विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की। 12 विषयों में मास्टर डिग्री पूरी करने के लिए उन्हें 28 वर्ष लगे।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This