Saturday, February 7, 2026

गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

Must Read

सक्ती: गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) जिला इकाई-सक्ती द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी द्वारा आगामी 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को सक्ती कलेक्ट्रेट कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया है। बता दे
पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर बीते 3 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। इस संबंध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि 26 दिसंबर 2025 को आवेदन देने और महीनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बावजूद, प्रशासन ने मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। वही लंबे समय से समाधान न मिलने के कारण अब पार्टी ने उग्र आंदोलन (घेराव) का रास्ता चुना है। यहां यह जानना जरूरी है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कलेक्ट्रेट से लगी हुई बेशकीमती 12 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर है और प्रशासन द्वारा आज तक इस पर कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कहना है की कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों और जमीन दलालों द्वारा बेशकीमती शासकीय जमीन को कब्जा कर लिया गया है जिस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अडिग है पार्टी चाहती है कि जिसने भी शासकीय जमीन पर हेर फेर कर कब्जा किया है उन पर कार्यवाही हो परंतु प्रशासन ने आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है इस मामले में खानापूर्ति करने के लिए केवल एक पटवारी को सस्पेंड किया गया है जबकि इसके पीछे कुछ बड़े अधिकारी और जमीन दलाल भी हैं जिनके ऊपर शायद प्रशासन मेहरबान है इस कारण आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है।

*हमने लंबे समय तक शांतिपूर्ण
तरीके से अपनी बात रखी,लेकिन शासन-प्रशासन की चुप्पी ने हमें घेराव के लिए मजबूर कर दिया है। 9 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन के दौरान यदि कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी*

जिला इकाई,गोंड़वाना
गणतंत्र पार्टी (सक्ती)

    Latest News

    उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्क्रैप यार्ड से 30 लाख का सामान जब्त

    कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा...

    More Articles Like This