कन्नड़ एक्ट्रेस के फ्लैट से 2 करोड़ का सोना और 2.7 करोड़ कैश बरामद, पिता DGP

Must Read

बेंगलुरु : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए।

रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। 3 मार्च की रात दुबई से बेंगलुरु लौटने के दौरान डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने उसे कैंपागौड़ा एयरपोर्ट पर 14.2 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। रान्या ने इसे अपने बेल्ट में छिपाकर लाई थी।

DGP रामचंद्र राव ने कहा कि उनका रान्या से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मेरे करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है। किसी भी अन्य पिता की तरह जब मीडिया के जरिए यह बात मुझे पता चली तो मैं हैरान हो गया। मुझे इनमें से किसी भी बात की जानकारी नहीं थी। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता। रान्या अब हमारे साथ नहीं रह रही हैं। वे अपने पति के साथ अलग रह रही हैं।’

    Latest News

    Keshav Prasad Maurya : डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर में भरा धुआं, आसमान में अटकीं सांसें

    Keshav Prasad Maurya , लखनऊ — उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार सुबह एक बड़े हादसे का...

    More Articles Like This