Thursday, October 30, 2025

आज सोना ₹1,375 और चांदी ₹1,033 सस्ती हुई:13 दिन में गोल्ड की कीमत ₹10,246 और चांदी की ₹25,675 कम हुई

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली।’ सोना-चांदी के दाम में आज यानी 30 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1,375 रुपए गिरकर 1,19,253 रुपए हो गई है। बुधवार को सोने के दाम 1,20,628 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी 1,033 रुपए गिरकर ₹1,45,600 प्रति किलोग्राम हो गई। 29 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,46,633 प्रति किलोग्राम थी।

इससे पहले इसी महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,71,275 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। ऑल टाइम हाई बनाने के बाद से अब तक 13 दिनों में ही सोना 10,246 रुपए और चांदी 25,675 रुपए सस्ती हो चुकी है

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

Latest News

लखनऊ की इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला को ISRO के राष्ट्रीय आउटरीच नेटवर्क में शामिल किया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान...

More Articles Like This