Saturday, January 17, 2026

Goa Nightclub Fire : गोवा अग्निकांड, लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली से गोवा ले जाएगी पुलिस

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

Goa Nightclub Fire : गोवा। गोवा के चर्चित नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, सौरभ और गौरव लूथरा मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां गोवा पुलिस दोनों को हिरासत में लेगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।

Chhattisgarh Vidhaanasabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में गरमाई सियासत

कोर्ट से ली जाएगी ट्रांजिट रिमांड

गोवा पुलिस का मुख्य उद्देश्य दिल्ली कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल करना है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस को दोनों आरोपियों को कानूनी रूप से दिल्ली से गोवा ले जाने का अधिकार मिल जाएगा। इसे जांच की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

गोवा ले जाकर होगी पूछताछ, घटनास्थल पर भी ले जाया जाएगा

ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद लूथरा ब्रदर्स को गोवा ले जाया जाएगा, जहां उनसे नाइट क्लब अग्निकांड को लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस दोनों आरोपियों को घटना स्थल पर भी ले जाकर सीन रीक्रिएशन और अन्य जांच प्रक्रिया पूरी करेगी।

दुबई से लौटे थे आरोपी, थाईलैंड जाने की थी योजना

सूत्रों के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स में से एक के पास ब्रिटेन का दीर्घकालिक वीजा था। हालांकि, दोनों ने एक साथ भारत छोड़कर थाईलैंड जाने की योजना बनाई थी। आग की घटना से करीब चार दिन पहले दोनों भाई परिवार के साथ दुबई से लौटे थे। गोवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह थाईलैंड नहीं गई है और भारत में ही कार्रवाई की जा रही है।

नाइट क्लब में आग से गई थीं 25 जानें

यह मामला 6 दिसंबर 2025 की रात का है, जब उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में भीषण आग लग गई थी। आग की शुरुआत क्लब की लकड़ी की छत से हुई और कुछ ही देर में पूरे क्लब में फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में पर्यटकों और कर्मचारियों समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी।

सह-मालिक हैं लूथरा ब्रदर्स

मृतकों की संख्या और सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही के चलते नाइट क्लब के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी जांच एजेंसियों के रडार पर थे।

Latest News

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

सक्ती जिले में कलेक्टर के निर्देश व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने जाजंग, कुरदा...

More Articles Like This