ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव, मचा हड़कंप, प्रेम संबंध का मामला

Must Read

Girl’s dead body found in Dhaba’s fridge, stir, case of love affair

नई दिल्ली। दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रिज में मंगलवार सुबह एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिसकी पहचान मित्रांव गांव के साहिल गहलोत के रूप में हुई है।

पुलिस को मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित ढाबे में एक युवती का शव छिपा कर रखे जाने की सूचना मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

अधिकारी ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि साहिल का लड़की से लंबे समय से प्रेम संबंध था और वो उसकी शादी का विरोध कर रही थी। इस बारे में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This