शादी की चाह में किया युवती का अपहरण, पुलिस ने किया जंगल से तलाश
मध्यप्रदेश- धार शहर में बुधवार को शासकीय महाराजा भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा का अपहरण हुआ था। घटना के बाद 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को छात्र का पता लगाने में सफलता मिली है। साथ ही तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अपहरण का खुलासा करते हुए बताया कि कुल सात लोगों ने मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया। इसमें गुरुवार रात्रि 11:30 बजे बरखेड़ा के जंगलों से छात्रा मिली है। छात्रा की काउंसलिंग की गई। इस अपहरण के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इसमें षड्यंत्रकर्ता भारत बड़ुके छात्रा से कक्षा दसवीं से प्रेम करता था। वहीं शादी करने की चाह में का अपहरण की घटना को अंजाम दे दिया।
सर्चिंग में पता चला कि कुछ लड़के युवती को भगा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा डेहरी, बाग, मनावर की जनता से सहायता ली गई। इसमें सरपंच, पटेल आदि के साथ बैठक ली गई। साथ ही अपहरणकर्ताओं तक सूचना पहुंचाने की कोशिश की गई। गुरुवार दोपहर में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में पूरी कहानी सामने आई। वहीं रात्रि नौ बजे अपहरण में उपयोग किए गए वाहन को जब्त किया गया। साथ ही एक और आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रात्रि 11:30 बजे ग्राम बरखेड़ा के जंगल में युवती मिली।
पुलिस ने आराेपित सुरेंद्र रावत, रोहित पांजरिया और संजय उर्फ अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपहण की साजिश को अंजाम देने वाला आरोपित भारत बड़ुके सहित तीन अन्य पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस द्वारा जल्द ही चारों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।