ऑनलाइन ऑर्डर कर बिरयानी खाने से हुई युवती की मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Must Read

ऑनलाइन ऑर्डर कर बिरयानी खाने से हुई युवती की मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

केरल में फूड पॉइजनिंग का केस सामने आया है. यहां पर एक 20 साल की लड़की ने ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर की थी कथित तौर पर इस बिरयानी को खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। लड़की ने स्थानीय होटल से कुझीमंथी यानी एक तरह की बिरयानी मंगवाई थी। मामला कासरगोड के पास पेरुम्बला इलाके का है। यहां पर रहने वाली अंजू श्रीपार्वती ने स्थानीय होटल जिसका नाम रोमान्सिया है वहां से ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर की थी। इसी के बाद से वह हॉस्पिटल मे भर्ती हुई थी और उसका ट्रीटमेंट चल रहा था।

लड़की के पैरेंट्स ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है और केस दर्ज करवाया है। लड़की की मौत शनिवार सुबह हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद वह पुख्ता कार्रवाई करेंगे। लड़की का ट्रीटमेंट एक प्राइवेट हॉस्पिटल में किया जा रहा था। यहां पर उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे मंगलुरु के हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जोर्ज ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पत्तनंतिट्टा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, ‘फूड सेफ्टी कमिश्नर के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्हें केस दर्ज करने और जांच की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। वहीं इस मामले में डीएमओ भी जांच कर रहे हैं कि लड़की को क्या-क्या ट्रीटमेंट दिया गया है।’ उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि जिस होटल से यह ऑर्डर भेजा गया था उसका लाइसेंस भी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट (FSSA) के तहत रद्द किया जाएगा।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This