Thursday, January 22, 2026

सक्ती के गौरव सोनी बने “मिस्टर छत्तीसगढ़ स्टार फेस 2025”

Must Read

सक्ती, छत्तीसगढ़। गौरव सोनी ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में 12-14 सितंबर 2025 को हुए प्रतिष्ठित पेजेंट “स्टार फेस ऑफ इंडिया 2025” के ग्रैंड फिनाले में अपनी दमदार प्रस्तुति और आत्मविश्वास के दम पर “मिस्टर छत्तीसगढ़ स्टार फेस 2025” का खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

सक्ती नगर के निवासी गौरव सोनी ने देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। जजिंग पैनल ने प्रतिभा, आत्मविश्वास, सौंदर्य और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया, जिसमें गौरव ने सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

गौरव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शुभचिंतक और छत्तीसगढ़वासियों में खुशी की लहर है। यह जीत उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग इंडस्ट्री में नए अवसर और ऊँचाई तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

    Latest News

    *जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र – कांग्रेस*

    कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने और उनके साथ हुए...

    More Articles Like This