Tuesday, February 24, 2026

ग्राम पोरथा के खेदू बैगा चौक में वर्षों से दिवाली के दिन आयोजन किया जाता है गौरा गौरी पूजा उत्सव का

Must Read

राठौर प्रिंटिंग प्रेस के संचालक पोरथा निवासी हेतराम राठौर द्वारा ग्राम बैगा समुदाय और खेदू बैगा चौक वासियों के सहयोग से सालों से दिवाली के दिन आयोजन किया जाता रहा है गौरा गौरी पूजा,विगत कई वर्षों से बरत राम साहू परिवार इस उत्सव प्रथा को ग्राम बैगा परिवार तथा मोहल्ला वासियों के सहयोग से निभाते चल रहे है

 

नरक चतुर्दश के दिन होता है फूल कुटनी रश्म जिसमें 21 प्रकार के फूलों से होती है पूजा की शुरुआत अगली दिवाली की सुबह चूल माटी के लिए बाजे गाजे के साथ जाते है मोहल्ले में वासी दिवाली की रात निकाली जाती है शिव भगवान की बारात एक गांव के एक मोहल्ले से दूसरे मुहल्ले तक जाती है बरात जहां गौरी माता के साथ शिव गौरा की मूर्तियों का होता है विवाह गोवर्धन पूजा के दिन शिव गौरा , गौरी रानी,शीत बाबा की मूर्तियों का होता है सार्वजनिक पूजा जिसके बाद गोवर्धन पूजा के दिन दोपहर को होता है मूर्तियों का विसर्जन

 

वर्षों से दिवाली के दिन चली आ रही इस प्रथा को निभाते आ रहे है राठौर प्रिंटिंग प्रेस संचालक पोरथा निवासी हेतराम राठौर और बरत राम साहू अब उनके पुत्र एवं पुत्रवधू डॉ रोशन सिंह राठौर- रीमा राठौर , डॉ सूरज सिंह राठौर – डॉ कल्पना राठौर इस प्रथा में देते है अपना पूरा सहयोग मुहल्ले में रहता हैं शिव भक्ति का माहौल

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This