69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनी गणेश जी की प्रतिमा, सबसे अमीर पंडाल…
महाराष्ट्र – मुंबई की सबसे महंगी और अमीर पूजा पंडाल जहां 69 किलो सोना और 336 किलो चांदी से भगवान गणेश जी की प्रतिमा बनाई गई है। इस गणेश भगवान जी की प्रतिमा की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है। समिति ने इस पंडाल के लिए 360.45 करोड़ का बीमा भी कराया है।
मुंबई की जीएसबी सेवा मंडल ने सबसे महंगी गणेश जी की मूर्ति स्थापित की है। इस पंडाल को मुंबई की सबसे अमीर पंडाल के तौर पर जाना जाता है। इस बार गणपति पूजा के लिए मंडल ने सोने चांदी की बरसात कर दी है।
जीएसबी सेवा मंडल के प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि इस बार गणेश जी की प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनाया गया है।उन्होंने बताया कि इस बार 360.45 करोड़ का बीमा भी कराया गया है। यह समिति विगत 69 वर्षों से गणेश उत्सव मनाते आ रही हैं। इस बार गणेश जी की इस प्रतिमा में 36 किलो चांदी और 250 ग्राम सोने का पेंडेंट भी बनाया गया है।