Thursday, February 12, 2026

गांधी जयंती: अपर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने गांधी उद्यान में अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Must Read

जगदलपुर,​ 2 अक्टूबर 2025/ गांधी जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया गया।
​इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू, सतेंद्र बंजारे के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने राष्ट्रपिता के आदर्शों और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।
​पुष्प अर्पित करने के बाद, इस पावन अवसर पर गांधीजी के अत्यंत प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेणे कहिए’ का भी पाठ किया गया। इस दौरान वातावरण देशभक्ति और सादगी से ओत-प्रोत रहा।

    Latest News

    Chhattisgarh Bharatmala Scam : भारतमाला मुआवजा घोटाला— फरार तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार; कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर ACB-EOW को सौंपा

    Chhattisgarh Bharatmala Scam , रायपुर — छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी...

    More Articles Like This