Tuesday, February 24, 2026

Raid on Gambling Den: जुए के फड़ में पुलिस की रेड, 14 गिरफ्तार, नेताओं की संलिप्तता उजागर

Must Read

Raid on Gambling Den बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक स्थित होटल जीनस पैलेस में जुआ खेलने वाले 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों में भाजपा और कांग्रेस के कई नामी नेता और शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2,17,000 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और एक बेडशीट भी जब्त किया।

अनुनय कॉन्वेंट की गरिमा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर कराते में जिले का नाम किया रोशन

पकड़े गए नेताओं में तखतपुर क्षेत्र से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके बिलासपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन साहू, तखतपुर से भाजपा पार्षद कैलाश देवांगन, तखतपुर नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद मुन्ना श्रीवास, पूर्व पार्षद नरेंद्र रात्रे, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के भतीजे विशाल सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

समाज सेवा के साथ मनाया जाएगा जन्मदिवस — आरती नरेंद्र साहू का “सेवा को समर्पित” विशेष कार्यक्रम आज

पुलिस ने सभी 14 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया। इस मामले ने स्थानीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों ने इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस की सख्ती और अवैध जुआ खेल को रोकने के प्रयासों का हिस्सा है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This