Friday, January 23, 2026

परिवार से लेकर फाउंडेशन तक, पालतू डॉग टीटो को भी मिली संपत्ति में हिस्सेदारी…

Must Read

Ratan Tata की कुल दौलत का अनुमान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लगाया गया है. उन्‍होंने अपनी संपत्ति अपने फाउंडेशन, भाई जिमी टाटा, सौतेली बहनों शिरीन और डीनना जीजीभॉय, हाउस स्टाफ और अन्य लोगों को भी दिया है.

Ratan Tata की वसीयत का खुलासा हुआ है, जिसमें कई हैरान करने वाले नाम शामिल हैं. रतन टाटा ने अपनी वसीयत में अपने पालतू डॉग टीटो का नाम भी शामिल किया है. इसके अलावा उनके सहायक सुब्बैया और शांतनु नायडू का भी उल्लेख किया गया है.

Ratan Tata की कुल संपत्ति का अनुमान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है. उन्होंने अपनी संपत्ति अपने फाउंडेशन, भाई जिमी टाटा, सौतेली बहनों शिरीन और डीनना जीजीभॉय, हाउस स्टाफ और अन्य लोगों के लिए भी छोड़ी है. उनकी संपत्तियों में अलीबाग में समुद्र किनारे का बंगला, मुंबई के जुहू तारा रोड पर दो मंजिला घर, 350 करोड़ रुपये से अधिक की फिक्स डिपॉजिट और टाटा संस में 0.83% हिस्सेदारी शामिल है, जो रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन को जाएगी.

सूत्रों के अनुसार, रतन टाटा ने अपनी वसीयत में अपने जर्मन शेफर्ड टीटो की आजीवन देखभाल सुनिश्चित की है. टीटो की देखभाल उनके लंबे समय के रसोइये राजन शॉ द्वारा की जाएगी, जो टाटा की गहरी करुणा का परिचायक है.

    Latest News

    CG Breaking News : दुर्ग में दर्दनाक घटना महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग

    CG Breaking News , दुर्ग |छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

    More Articles Like This