मिलेगा फ्री राशन और गैस सिलेंडर, सीएम ने की घोषणा

Must Read

मिलेगा फ्री राशन और गैस सिलेंडर, सीएम ने की घोषणा

शिमला- इस समय देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी जोरदार बारिश का कहर देखा जा रहा है। वहीं इन हालातों के बीच राज्य की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वाली सरकार ने जनता के लिए राहत भरी घोषणा कर दी है। बता दें कि सीएम ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को नि:शुल्क राशन के साथ गैस कनेक्शन और सिलेंडर देने का फैसला किया है।

जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम निदेशक मंडल की बैठक में मंगलवार को इस संबंध में चर्चा हुई और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया। प्रदेश में बीते दिनों मानसून के दौरान बादल फटने और अचानक बाढ़ आने से बेघर हुए परिवारों को नि:शुल्क राशन के साथ गैस कनेक्शन भी देने की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की है, जिसे लेकर निदेशक मंडल की बैठक में चर्चा हुई।

इस मामले में संबंधित जिला उपायुक्त खाद्य आपूर्ति निगम को प्रभावित परिवारों की सूची देंगे, जिन्हें राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में प्रदेश की 5000 सस्ते राशन की दुकानों से सामान का सैंपल लेने और बेहतर राशन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This