भारत की मिट्टी पर हुआ चीता के चौथे वंश का जन्म, केंद्रीय वन मंत्री ने दी बधाई

Must Read

भारत की मिट्टी पर हुआ चीता के चौथे वंश का जन्म, केंद्रीय वन मंत्री ने दी बधाई

भोपाल- मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ने रविवार को 5 शावकों को जन्म दिया है, इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। इस खुशखबरी से वन विभाग की टीम में खुशी का माहौल है। इस संबंध में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर जानकारी दी। इस पोस्ट के साथ ही मंत्री ने चीता गामिनी और उसके शावकों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

भूपेन्द्र यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर लिखा, कि भारत में दूसरे लॉट में लाए गए चीतों में शामिल पांच वर्षीय गामिनी ने रविवार को 5 शावकों को जन्म दिया है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। वन मंत्री ने आगे कहा, कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है। उन्होंने वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को चीतों के लिए उपयुक्त वातावरण सुनिश्चित कराने के लिए बधाई दी है

बता दें, कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से दो चरणों में कुल 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से अब तक सात की मौत हो चुकी है और अब शावकों की संख्या कूनो में 13 हो गई है। वन विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसरार, कूनो में वर्तमान में 13 वयस्क और 13 शावक मौजूद हैं, यानी अब कुल 26 चीते हो गए हैं।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This