घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने किया दुष्कर्म.. बस स्टैंड में छोड़कर हुए फरार

Must Read

Four boys raped three minor girls who had gone for a walk

छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले नाबालिगों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मैनपाट में गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों लड़कियों को बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों को उनके परिचित लड़कों ने घूमने जाने की बात कहकर मैनपाट ले गए। यहां पर लड़कों ने पहले तो लड़कियों को कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्डड्रिंक पीते ही नाबालिग लड़कियां बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने तीनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपी तीनों लड़कियों को मदहोशी की हालत में पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे तीनों लड़कियों ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया और इसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This