Sunday, November 9, 2025

शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट्स 20 दिन बाद लौटे धरती पर, पीएम मोदी ने किया स्वागत

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। भारतीय मूल के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री 20 दिन का ऐतिहासिक मिशन पूरा कर आज सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट करीब 23 घंटे की यात्रा के बाद 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया तट पर स्प्लैशडाउन हुआ।

चारों एस्ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से 14 जुलाई की शाम 4:45 बजे रवाना हुए थे। वे 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। एक्सियम मिशन-4 के तहत 25 जून को दोपहर 12 बजे स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से ड्रैगन कैप्सूल में उनकी उड़ान कैनेडी स्पेस सेंटर से हुई थी।

इस ऐतिहासिक वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा—

“मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी के लिए हार्दिक स्वागत करता हूं। शुभांशु ने अपने समर्पण और साहस से अरबों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

शुभांशु शुक्ला की इस यात्रा ने भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में विश्वास और उम्मीद का नया अध्याय जोड़ा है। मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स ने कई महत्वपूर्ण प्रयोग और रिसर्च कार्य किए। अब वैज्ञानिक और अंतरिक्ष एजेंसियां इस मिशन से मिली जानकारियों का विश्लेषण करेंगी।

Latest News

भाजपा हसौद मंडल में SIR-2025 निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न, ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ सामूहिक गायन

हसौद। भारतीय जनता पार्टी हसौद मण्डल द्वारा 9 नवम्बर को दोपहर 1 बजे मंडी प्रांगण हसौद में SIR-2025 निर्वाचन...

More Articles Like This