पूर्व मंत्री ने थामा बीजेपी का दामन, 3 घंटे बाद ही पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Must Read

पूर्व मंत्री ने थामा बीजेपी का दामन, 3 घंटे बाद ही पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

दिल्ली- आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। बताया गया कि उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि को निवार शाम करीब आठ बजे उनके साथियों समेत बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी, लेकिन करीब 11 बजे ही उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

दरअसल पार्टी ने बताया कि पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों को छुपाया था और इसके साथ ही पार्टी को गुमराह भी किया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया गया। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि, भविष्य में उनका पार्टी से किसी भी रूप से कोई संबद्ध नहीं रहेगा।

बता दें कि, संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This