पूर्व सीएम प्रवेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी.. रायबरेली लोकसभा सीट के लिए बनाया गया सीनियर ऑब्जर्वर

Must Read

Former CM Pravesh Baghel made senior observer for Rae Bareli Lok Sabha seat

रायपुर। रायबरेली लोकसभा सीट के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वही अशोक गहलोत को अमेठी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह और बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद समेत आठ के नामांकन पत्र वैध करार दिया।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब आठ प्रत्याशी मैदान में रह गए। छह मई को नाम वापसी के बाद स्थितियां पूरी तरह से साफ हो जाएगी। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान राहुल गांधी के नामांकन निरस्त करने के लिए एक आपत्ति की गई। यह आपत्ति राहुल गांधी के नामांकन पत्र के स्वीकृत होने के बाद आई। लिखित रूप से शाम चार बजे के बाद आपत्ति आई। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने उक्त आपत्ति को पोषणीय न पाते हुए निरस्त कर दिया।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This