Sunday, January 18, 2026

लालबाग मैदान में फूल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

गणतंत्र दिवस के 76 वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में शुक्रवार को फूल ड्रेस रिहर्सल किया गया। अंतिम रिहर्सल के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर सीपी बघेल रहे।
आप को बता दें कि इस वर्ष उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला मुख्यालय के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री के प्रवास और गणतंत्र दिवस को देखते हुए बस्तर संभाग में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गणतंत्र दिवस को लेकर अंतिम फूल ड्रेस रिहर्सल किया गया है, इसमें कुछ अमूमन चूक को।परिवर्तन किया जायेगा। आगे जानकारी देते हुए कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा यहां ध्वजारोहण करेंगे ।उन्होंने कहा कि आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा।
वहीं पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ,पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।उन्होंने कहा कि फूल ड्रेस रिहर्सल आज किया गया है। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बस्तर वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी गणतंत्र दिवस के पर्व को हर्षोल्लास के मनाएं।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों और विभागों के द्वारा व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।इसके अलावा सभी विभागों की झांकियां भी निकाली जाएंगी.”इस गरिमामय समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में बस्तरवासी ऐतिहासिक लालबाग मैदान में पहुंचेंगे।

 

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This