Tuesday, February 10, 2026

पांच सीटें दो नहीं तो 25 पर लड़ेंगे’, MVA में खुली बगावत,

Must Read

 महाराष्ट्र  महा विकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उद्धव गुट शरद पवार गुट और कांग्रेस के बीच जारी सीटों की रस्सकशी के बीच समाजवादी पार्टी ने अब खुली चुनौती दे दी है। पार्टी ने कहा है कि वह कल तक का इंतजार करेगी। पढ़ें सपा ने क्या दिया है अल्टीमेटम।

  1. सपा ने कहा- इतना विलंब करना महा विकास अघाड़ी की बहुत बड़ी भूल।
  2. कहा- कांग्रेस इसलिए हारती है, क्योंकि वे दिल्ली जाते रहते हैं, फैसले नहीं लेते।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में खुलकर बगावत सामने आने लगी है, जहां समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के अन्य सहयोगियों को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि पांच सीटें दे दो वरना वह 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

साथ ही समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है और कहा है कि कांग्रेस इसलिए हारती है, क्योंकि वे दिल्ली जाते रहते हैं, यहां फैसले नहीं लेते। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा, ‘हमने जो 5 उम्मीदवार घोषित किए हैं, वे जीतने वाले हैं। मैं उतना इंतज़ार नहीं कर सकता जितना ये (महा विकास अघाड़ी) लोग कर रहे हैं।’

उन्होंने महा विकास अघाड़ी के अन्य दलों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘सिर्फ 2 दिन बचे हैं। दुख की बात है कि जो लोग सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, वे टिकट नहीं बांट रहे हैं। इतना विलंब करना महा विकास अघाड़ी की बहुत बड़ी भूल है। मैंने पवार साहब (शरद पवार) से अपना दुख व्यक्त किया।’

    Latest News

    Raigarh Factory Blast : रायगढ़ फैक्ट्री ब्लास्ट में 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर जिंदगी से जूझ रहे

    रायगढ़, छत्तीसगढ़ — खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर इलाके में मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में हुए भयानक ब्लास्ट में...

    More Articles Like This