छत्तीसगढ़ में 5 नक्सल एजेंट्स गिरफ्तार..ठेकेदारों से 60 लाख वसूले

Must Read

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से नक्सलियों के 5 एजेंट्स पकड़े गए हैं। ये आरोपी ठेकेदारों से वसूली कर नक्सलियों तक पहुंचाते थे। पुलिस के मुताबिक अब तक 60 लाख से ज्यादा की वसूली ये कर चुके थे। इन्हीं पैसों से आदिवासी नेता सुरजू राम टेकाम के लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक कराई गई थी।

वहीं इस मामले में राजनांदगांव लोकसभा से सांसद संतोष पांडेय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक विवेक सिंह भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सलाहकार रहा है। वहीं भूपेश बघेल ने इसे घटिया मानसिकता बताया।

मदनवाड़ा थाना इलाके से इन आरोपियों की गिरफ्तारी

  1. सोनाराम फरसा पिता स्व. पांडूराम उम्र 28
  2. विजय जुर्री पिता संतूराम जुर्री उम्र 32
  3. रामलाल करमा पिता तुपाराम करमा उम्र 35
  4. राजेंद्र कड़ती (30) वर्ष ग्राम डेगमेटा, बीजापुर
  5. विवेक सिंह पिता राम सुशील सिंह (35)

सुरजू के कहने पर विवेक को भेजे पैसे

आदिवासी नेता सुरजू राम टेकाम और सोनाराम फरसा 22 मार्च को फ्लाइट से दिल्ली गए थे। बताया जा रहा है कि, वे नक्सल संगठन के प्रचार-प्रसार और शहरी नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए निकले थे। रायपुर से दिल्ली की फ्लाइट टिकट नक्सलियों के लेव्ही से मिले पैसों से की गई थी।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुरजू टेकाम ने सोनाराम फरसा को दिल्ली जाने के लिए कुछ पैसे खाते में ट्रांसफर करने लिए कहा था। साथ ही सोनाराम फरसा को भी चलने के लिए कहा था। सोनाराम फरसा ने ठेकेदार से मिली रकम में से फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए पैसे विवेक सिंह को भेजे थे।

Latest News

*कोरबा जिले में 96 शिक्षकों की मानदेय पर भर्ती, 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित*

कोरबा। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के एकल शिक्षक, शिक्षकविहीन एवं दो शिक्षकीय माध्यमिक शालाओं में 96 शिक्षकों की मानदेय...

More Articles Like This