दम घुटने के कारण पांच मजदूरों की हुई मृत्यु, एक गंभीर रूप से घायल

Must Read

दम घुटने के कारण पांच मजदूरों की हुई मृत्यु, एक गंभीर रूप से घायल

महासमुंद के गढ़फुलझर में पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई वही एक की हालत गंभीर है जिसका इलाज जारी है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की मौत पर दुःख जताया है घटना बसना थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंज बिहारी पांडे का ईंट भट्ठा है। उन्होंने श्रमिकों से ईंट  बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका दिया था जहां 6 लोग काम कर रहे थे। रात्रि के 12 बजे तक काम चल रहा था जिसके बाद मजदूरों ने शराब पीकर वही भट्टी के ऊपर लेट गए भट्टी से निकलने वाले धुएं के कारण सभी बेहोश हो गए। जब लोगों ने भट्टी से सुबह तक धुआं निकलते देखा तो उसके ऊपर सो रहे मजदूरों को आवाज लगाई आवाज लगाने पर किसी ने कोई उत्तर नहीं दिया तब जाकर दूसरे लोगों को बुलाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने 5 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया वही एक मजदूर अभी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है। सभी मजदूरों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This