Friday, February 20, 2026

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला सत्र कल से CM उमर ने आज शाम सहयोगी दलों की बैठक बुलाई

Must Read

श्रीनगर ,जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सहयोगी दलों की रविवार शाम 7:30 बजे बैठक बुलाई है। इसमें कांग्रेस, CPI(M), आम आदमी पार्टी और निर्दलीय विधायक शामिल होंगे।

10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ विधायक अब्दुल रहीम रादर को स्पीकर बनाया जा सकता है। रादर सातवीं बार विधायक चुने गए हैं और केंद्र शासित प्रदेश की पहली विधानसभा में सबसे उम्रदराज विधायक हैं।

 स्पीकर का चुनाव सोमवार सुबह 10:30 बजे से पहले होगा। इसके बाद उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा। बैठक में अब्दुल्ला सरकार की आगामी रणनीति और योजनाओं के बारे में भी चर्चा हो सकती है। बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सभी विधायकों को भी बुलाया गया है।

अब्दुल्ला सरकार डिप्टी स्पीकर का पद भाजपा को दे सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से भाजपा को इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आज होने वाली बैठक में इस पर भी फैसला हो सकता है। वहीं रविवार को भाजपा विधायकों की हुई बैठक में सुनील शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। वे विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।

 उमर अब्दुल्ला के CM पद की शपथ लेने के बाद राज्य में 6 आतंकी हमले हुए हैं। इनमें लश्कर के कमांडर समेत 6 आतंकी ढेर हुए हैं। 3 जवान भी शहीद हुए। साथ ही 8 गैर कश्मीरी मंजदूरों की भी मौत हुई है। राज्य में नई सरकार के बनने के बाद आतंकियों ने गैर कश्मीरियों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।

उमर अब्दुल्ला के पिता फारूक अब्दुल्ला के आतंकियों पर दिए बयान को लेकर भी सत्र में हंगामे के आसार हैं। दरअसल फारुक ने कहा था कि सुरक्षाबल आतंकियों को मारे नहीं, बल्कि उन्हें गिरफ्तार करें। इसे लेकर भाजपा ने फारुक पर निशाना साधा था।

    Latest News

    CG Breaking News : सड़क हादसा परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले छात्र की मौत, 12 फीट हवा में उछला

    CG Breaking News , सरगुजा (बतौली) — छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।...

    More Articles Like This