छत्तीसगढ़ में कभी भी आ सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची, दिल्ली से लौटे भाजपा नेता

Must Read

First list of Lok Sabha candidates can come any time in Chhattisgarh, BJP leaders returned from Delhi

रायपुर। बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है वह जल्द ही पूरे देश भर में अपने अधिकतम सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही कुछ सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। इसी सिलसिले में कल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की केंद्र चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई थी जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए संभावित नाम पर चर्चा हुई। आज दिल्ली से भाजपा नेता लौट चुके हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कल लोकसभा चुनाव के लिए संभावित नाम पर चर्चा हुई है। बहुत जल्द ही केंद्र समिति इस पर निर्णय लेगी।

वही उपमुख्यमंत्री अरुण शाह ने कहा कि कभी भी प्रत्याशियों की सूची आ सकती है। योग्य और जीतने वाले उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सिम भाजपा की झोली में आने वाली है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This