दिनदहाड़े हुई फायरिंग,महिला हुई घायल, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Must Read

दिनदहाड़े हुई फायरिंग,महिला हुई घायल, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मुरैना- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो लोगों के विवाद का मोमोज खा रही महिला शिकार हो गई। जिसे फौरन ग्वालियर रेफर किया गया। घायल महिला का इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दरअसल यह मामला मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के पचपेड़ा चौराहे का बताया जा रहा है। जहां शराब के लिए पैसे नहीं देनें को लेकर के दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। पैसे नहीं देने को लेकर के ठेले पर फायरिंग की गई। उस दौरान हेमलता कुशवाहा नाम की महिला ठेले पर मोमोज खा रही थी, जिसके पीठ पर गोली लगी और महिला घायल हो गई।

फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल पहुंचाई, जिसे बाद में ग्वालियर जिले में रेफर कर दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जुट गई है। घायल महिला के परिजनों का हाल बेहाल बताया जा रहा है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This