भाजपा प्रत्याशी और उसके 20 से भी ज्यादा साथियों के खिलाफ FIR दर्ज,जानें क्या हैं मामला

Must Read

भाजपा प्रत्याशी और उसके 20 से भी ज्यादा साथियों के खिलाफ FIR दर्ज,जानें क्या हैं मामला

आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर को खुलेगा। मतदान के बीच खजुराहो के राजनगर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई थी। यहां भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके 20 से ज्यादा साथियों के खिलाफ हत्या के मामले में FIR दर्ज की गई थी। वहीं अब इस मामले में एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया अपने साथियों के साथ अज्ञातवास में लुप्त हो गए।

बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया व उनके 20 साथियों पर हत्या की धारा 302, 307 फिर खजुराहो थाने में दर्ज की गई है। कल रात कांग्रेस के प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा के साथी सलमान की विवादित कारणों से मृत्यु हो जाने के बाद विक्रम सिंह नातीराज़ा ने खजुराहो थाने में पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अरविंद पटेरिया और उनके साथियों ने मेरे साथी की हत्या कर दी है। पूरे दिन इस बात को लेकर पूरी विधानसभा में तनाव बना रहा।

उधर पुलिस ने दोपहर में इस मामले में अरविंद पटेरिया समेत कुल 21 लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर नाती राजा और कांग्रेस के समर्थकों ने अरविंद पटेरिया के काफिले पर लवकुश नगर में हमला कर दिया और दर्जनों गाड़ियों की तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा यह लोग मांग कर रहे हैं कि इन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी की जाए। FIR दर्ज होने के बाद अरविंद पटेरिया अपने सभी भी साथियों के साथ कहीं अज्ञातवास में लुप्त हो गए हैं।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This