थाना परिसर में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर हुई खाक

Must Read

थाना परिसर में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर हुई खाक

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना परिसर में भीषण आग लग गई। धू-धू करके वहां खड़ी 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक के बाद एक दो पहिया वाहन जलकर आग का गोला बनते चले गए। हालांकि कुछ देर बाद दमकल की गाडियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भटगांव थाना परिसर के पास एक खेत है। जहां पर पराली में आग लग गई थी। जैसे-जैसे पराली जलती गई वैसे-वैसे थाना परिसर में रखे वाहन जलकर खाक हो गई। काफी देर तक इस बात की खबर पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी। हालांक दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने की वजह क्या है, इस पर जांच कर रही है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This