महिला कांस्टेबल ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बताई पूरी कहानी…

Must Read

महिला कांस्टेबल ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बताई पूरी कहानी…

अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला कांस्टेबल के साथ हुई दरिंदगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती महिला कांस्टेबल होश में आने के बाद अपना बयान दर्ज कराई है। महिला ने अपने बयान में अफसर को बताया कि उसके साथ हुई घटना को अंजाम देने के पीछे दो लोगों का हाथ है।

महिला ने बताया कि अयोध्या के मनकापुर स्टेशन से ट्रेन चलने के 10 से 15 मिनट बाद महिला कांस्टेबल पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। महिला घटना के बाद लहूलुहान हो गई थी और वह सीट के नीचे पड़ी हुई थी। चेहरे से रक्त का बहाव निरंतर हो रहा था जिसे आनन – फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के 6 दिन बाद डॉक्टर ऑपरेशन कर महिला कांस्टेबल को बचा तो लिये लेकिन अभी तक वह ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति नहीं है। लखनऊ केजीएमसी ट्रामा सेंटर में अभी भी महिला भर्ती है। हालांकि अब उसने अफसर को बताया कि दो लोगों के ने उस पर हमला किया था। लेकिन सिर पर चोट लगने के कारण महिला कांस्टेबल पूरी घटना को बता पाने में अभी भी असमर्थ है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This