रिवाल्वर दिखाकर ससुर ने बहू की लूटी आबरू, महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ मारपीट लगाया आरोप

Must Read

Father in law raped daughter in law by showing her revolver

मुरादाबाद: मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड सीओ पर उनकी डॉक्टर बहू ने रिवाल्वर के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पूर्व में भी आरोपी ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की थी। पीड़िता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ ही मारपीट व प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड सीओ, पत्नी और बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला चिकित्सक ने बीते दिनों एसएसपी को तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी जून 2012 में रिटायर्ड सीओ के बेटे से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सीओ रहे उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी। उसने कई बार इसका विरोध किया। पति व सास से शिकायत की तो उन्होंने ससुर को समझाने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद इसी साल आठ मई की रात पति की गैरमौजूदगी में ससुर उसके बेडरूम में घुस गए। इससे घबराकर उसने तत्काल मायके फोन कर दिया। उसी समय उसके भाई और पिता ससुराल पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए। हालांकि बाद में इज्जत का हवाला देकर ससुराल वाले कई पंचायत करके उसे फिर अपने साथ ससुराल लाए लेकिन इसके बाद पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।

पीड़िता के मुताबिक दिवाली वाले दिन 12 नवंबर को रात करीब नौ बजे जब घर के सभी लोग पटाखे जला रहे थे, उसी दौरान आरोपी ससुर फिर उसके कमरे में घुस आया और कमरा बंद करके रिवाल्वर सिर पर तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी चीख-पुकार पटाखों के शोर में दब गई। वह किसी तरह बाहर आई तो उसने पति व सास को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर उसकी मदद के बजाय पति, सास और देवर उसे बेडरूम में ले गए और मारपीट कर उसकी जान लेने की कोशिश की। असफल होने पर उसे कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता के मुताबिक वह अगले दिन किसी तरह भागकर मायके पहुंची और परिजनों को सब कुछ बताया।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This