बाप बना हैवान, बेटी का सिर किया धड़ से अलग, रूह कंपाने वाली घटना

Must Read

बाप बना हैवान, बेटी का सिर किया धड़ से अलग, रूह कंपाने वाली घटना

बिहार के खगड़िया में दिल दहला देनी वाली वारदात हुई, जिसे सुनकर सबकी रूह कांप गई। एक शख्स ने अपनी मासूम बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और मंजर देखा तो सन्न रह गई। सबके मन में यही सवाल है कि, आखिर एक पिता इतना बेरहम कैसे हो सकता है।

देश के 80 करोड़ गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन…

मामला जिले के पौड़ा सहायक थाना (गोगरी थाना) इलाके के मैरा गांव का है। यहां अनिरुद्ध मुनि ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी 7 साल की बेटी सोनाली कुमारी का गला रेत दिया, उसने सिर को धड़ से अलग कर दिया।

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से आरक्षक का क्या है संबंध?

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मंजर देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने घर से शव को दो हिस्सों में बरामद किया। गोगरी अनुमंडल पुलिस ने बताया कि पत्नी-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद शख्स ने बेटी की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची की नानी कंपो देवी ने बताया कि पैसे को लेकर बेटी और दामाद के बीच विवाद हुआ था, दामाद मारपीट करता था। इस वजह से बेटी बच्चों को छोड़कर मायके आ गई थी। दामाद ने ही हत्या की है, वो हम लोगों को फंसाना चाहता था।

इस मामले में SDPO गोगरी अनुमंडल रमेश कुमार ने बताया कि बच्ची का शव दो हिस्सों में बरामद हुआ है। पिता ने ही उसकी हत्या की है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह कुबूल किया है, घरेलू कलह में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This