छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹3600 मिलेगा प्रति क्विंटल धान का दाम !

Must Read

Farmers of Chhattisgarh will now get ₹ 3600 per quintal of paddy!

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने जा रही है।

इस बात का ऐलान छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने किया है। चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में धान खरीदी को लेकर वरिष्ठ मंत्री चौबे का बड़ा बयान सामने आया है।

शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 3600 रुपए मिलेगा। सरकार इसी समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी करेगी।

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अगले सरकार के कार्यकाल तक किसानों को धान की कीमत 36 सौ रुपए मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि देश में सबसे ज्यादा धान का दाम छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This