प्रसिद्ध संत की सड़क हादसे में हुई मौत, राम मंदिर निर्माण में 1 करोड़ देने का किया था संकल्प

Must Read

Famous saint died in a road accident, had resolved to give 1 crore for the construction of Ram temple

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये चंदा देने वाले मध्य प्रदेश के एक प्रसिद्ध संत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में महंत कनक बिहारी महाराज और उनके शिष्य विश्राम रघुवंशी का निधन हो गया। महंत कनक बिहारी महाराज का संकल्प अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए 111 करोड़ रुपये देने का था।

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास जी महाराज का सोमवार सुबह 8.00 बजे नरसिंहपुर-सागर हाईवे पर बरमान के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। वह बरमान से छिंदवाड़ा स्थित अपने आश्रम लौट रहे थे। बताया जाता है कि उनकी कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इससे महंत कनक बिहारी दास जी को गंभीर चोट आई और उनका मौके पर ही निधन हो गया। उनके साथ शिष्य विश्राम रघुवंशी की भी मौत की खबर है। वहीं, ड्राइवर रूपलाल को गंभीर चोट आई है, जिसे नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This